प्रधान के चुनावों में कांग्रेस का रहा दबदबा, मुख्यमंत्री गहलोत बोले- गांवों से भाजपा का सफाया, 2023 में फिर से सरकार बनाएंगे

By: Ankur Tue, 07 Sept 2021 09:38:38

प्रधान के चुनावों में कांग्रेस का रहा दबदबा, मुख्यमंत्री गहलोत बोले- गांवों से भाजपा का सफाया, 2023 में फिर से सरकार बनाएंगे

राजस्थान में बीते दिनों में चुनाव संपन्न हुए हैं जिनके परिणाम सामने आ चुके हैं। राजस्थान की 78 पंचायत समितियों के लिए प्रधान के चुनावों में कांग्रेस का दबदबा रहा। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि भाजपा के केन्द्रीय मंत्री एवं स्थानीय नेता लगातार मेरे खिलाफ बयानबाजी कर रहे थे। भाजपा के मुख्यमंत्री पद के छह दावेदारों ने बिना तर्कों एवं तथ्यों के मेरे एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ बयानबाजी की। मैंने कभी इनका जवाब नहीं दिया, लेकिन जनता ने मुंहतोड़ जवाब देकर इनका मुंह बन्द कर दिया है।

जनता ने कांग्रेस को आशीर्वाद देकर बड़ा जनादेश दिया है और गांवों की सरकार से भाजपा का सफाया कर दिया है। इन चुनाव परिणामों में किसानों और ग्रामीण जनता का भाजपा के प्रति गुस्सा स्पष्ट तौर पर दिखाई दिया है। प्रदेश सरकार द्वारा दिए जा रहे सुशासन पर जनता ने मुहर लगाई है और 2023 में कांग्रेस की सरकार बनाने का रास्ता भी जनता ने तय कर दिया है।

कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियों ने बहुमत से दोगुने प्रधान बनाए हैं। कांग्रेस को 49 और बीजेपी को 25 पंचायत समितियों में प्रधान बनाने में कामयाबी मिली है। कांग्रेस का 26 पंचायत समितियों में और बीजेपी का 14 पंचायत समितियों में स्पष्ट बहुमत था। दोनों ने निर्दलीयों के सहयोग से जोड़-तोड़ के जरिए लगभग दोगुने प्रधान बना लिए।

ये भी पढ़े :

# चित्तौड़गढ़ : खुला सांवलिया सेठ का भंडारा, दो दिन में हुई 5.50 करोड़ की गिनती, अभी और लगेंगे तीन दिन

# केरल में निपाह वायरस का कहर, जानें- बीमारी के क्‍या हैं लक्षण

# केरल में 11 लोगों में दिखे निपाह वायरस के लक्षण; 30 स्वास्थ्य कर्मियों को किया गया आइसोलेट

# दो साल के बच्चों को कोरोना वैक्सीन देने वाला दुनिया का पहला देश बना क्यूबा

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com